Om Jai Shiv Omkara ॐ जय शिव ओमकारा

Om Jai Shiv Omkara ॐ जय शिव ओमकारा

ॐ जय शिव ओंकारा आरती भगवान शिव की अत्यंत लोकप्रिय आरती है, जो उनके त्रिगुण स्वरूप – ब्रह्मा, विष्णु और महेश – को समर्पित है। यह आरती भक्ति भाव से शिवजी के विभिन्न रूपों, उनके वाहन, वस्त्र, और दिव्य शक्तियों का गुणगान करती है। इस पोस्ट में हमने आरती के संपूर्ण हिंदी और English Transliteration दोनों ही रूपों में सुंदर ढंग से प्रस्तुति की है, ताकि हर भक्त सरलता से इसका पाठ कर सके और शिव भक्ति में लीन हो सके।

Aarti Om Jai Shiv Omkara Lyrics in Hindi

ॐ जय शिव ओंकारा,
स्वामी जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव,
अर्द्धांगी धारा ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…॥

एकानन चतुरानन
पंचानन राजे ।
हंसासन गरूड़ासन
वृषवाहन साजे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…॥

दो भुज चार चतुर्भुज
दसभुज अति सोहे ।
त्रिगुण रूप निरखते
त्रिभुवन जन मोहे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…॥

अक्षमाला वनमाला,
मुण्डमाला धारी ।
चंदन मृगमद सोहै,
भाले शशिधारी ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…॥

श्वेताम्बर पीताम्बर
बाघम्बर अंगे ।
सनकादिक गरुणादिक
भूतादिक संगे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…॥

कर के मध्य कमंडल
चक्र त्रिशूलधारी ।
सुखकारी दुखहारी
जगपालन कारी ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव
जानत अविवेका ।
प्रणवाक्षर में शोभित
ये तीनों एका ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…॥

त्रिगुणस्वामी जी की आरति
जो कोइ नर गावे ।
कहत शिवानंद स्वामी
सुख संपति पावे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…॥

Om Jai Shiv Omkara Har Jai Shiv OmKara।
Brahma Vishnu Sadashiv Ardhaangi Dhaara॥

Ekanan Chaturanan Panchanan Raajey।
Hansanan Garurasan Vrishvaahan Saajey॥

Do Bhuj Chaar Chaturbhuj Das Bhuj Te Sohey।
Teeno Roop Nirakhta Tribhuvan Jan Mohey॥

Akshmala Banmala Mundmala Dhaari।
Chandan Mrigmad Sohay Bholay Shubhkari॥

Shwetambar Pitambar Baagambar Angey।
Sankadik Brahmadik Bhutadik Sangey॥

Karkey Madhya Kamandal Chakra Trishul Dharta।
Jagkarta Jagbharta Jagsanhaarkarta॥

Brahma Vishnu Sada Shiv Jaanat Aviveka।
Pranvaakshar Madhye Ye Teeno Eka॥

Trigun Shivji Ki Aarti Jo Koi Nar Gaavey।
Kahat Shivanand Swami Manvaanchit Phal Paavey॥

Om Jai Shiv Omkara Har Jai Shiv OmKara।
Brahma Vishnu Sadashiv Ardhaangi Dhaara॥

Also Read Bajrang Baan | Om Jai Jagdish Hare Aarti

Also Read Vinay Chalisa

Follow on Instagram Mandir The Temple

Also See at Youtube : Mandir The Temple