सीधे सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 · कार्तिक कृष्ण चतुर्थी · आज करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी · वि.सं. 2083 आज का पंचांग → हिंदीEnglish
पसंदीदा

जन्म नक्षत्र और राशि जानें (Nakshatra Calculator) — जन्म तिथि से नक्षत्र, चरण और नाम अक्षर

Nakshatra Calculator से अपनी जन्म तिथि, समय और स्थान भरकर तुरंत जानें आपका जन्म नक्षत्र, उसका चरण, चंद्र राशि (जन्म राशि), नक्षत्र स्वामी और नाम का पहला अक्षर। साथ में गण, योनि, नाड़ी, वर्ण और वश्य भी मिलते हैं — जो कुंडली मिलान में काम आते हैं। जन्म समय न पता हो, तब भी अनुमानित परिणाम मिल जाता है।

Nakshatra Calculator – जन्म नक्षत्र और राशि

नक्षत्र क्या है?

आकाश के 360° को 27 बराबर भागों में बाँटा गया है — हर भाग 13°20′ का एक नक्षत्र है। जन्म के समय चंद्रमा जिस नक्षत्र में होता है, वही आपका जन्म नक्षत्र कहलाता है। नक्षत्र से ही नामकरण, विंशोत्तरी दशा, कुंडली मिलान और कई मुहूर्त तय होते हैं।

Nakshatra Calculator में क्या मिलता है?

  • जन्म नक्षत्र और चरण (पद 1 से 4)
  • चंद्र राशि — जिससे राशिफल देखा जाता है
  • नक्षत्र स्वामी — जिससे आपकी पहली महादशा शुरू होती है
  • नाम का पहला अक्षर — चरण के अनुसार, और उस नक्षत्र के चारों अक्षर
  • गण, योनि, नाड़ी, वर्ण, वश्य — गुण मिलान के आधार
  • सूर्य राशि (वैदिक गणना से)

सभी 27 नक्षत्र: स्वामी, राशि और नाम अक्षर

नीचे की तालिका में हर नक्षत्र का स्वामी ग्रह, वह किस राशि में आता है और उसके चारों चरणों के नाम अक्षर दिए हैं। नक्षत्र जानकर आप बच्चे का नाम भी इन्हीं अक्षरों से रख सकते हैं।

नक्षत्रस्वामीराशिनाम अक्षर
अश्विनीकेतुमेषचू, चे, चो, ला
भरणीशुक्रमेषली, लू, ले, लो
कृत्तिकासूर्यमेष / वृषभअ, ई, उ, ए
रोहिणीचंद्रवृषभओ, वा, वी, वू
मृगशिरामंगलवृषभ / मिथुनवे, वो, का, की
आर्द्राराहुमिथुनकू, घ, ङ, छ
पुनर्वसुगुरुमिथुन / कर्कके, को, हा, ही
पुष्यशनिकर्कहू, हे, हो, डा
आश्लेषाबुधकर्कडी, डू, डे, डो
मघाकेतुसिंहमा, मी, मू, मे
पूर्वा फाल्गुनीशुक्रसिंहमो, टा, टी, टू
उत्तरा फाल्गुनीसूर्यसिंह / कन्याटे, टो, पा, पी
हस्तचंद्रकन्यापू, ष, ण, ठ
चित्रामंगलकन्या / तुलापे, पो, रा, री
स्वातिराहुतुलारू, रे, रो, ता
विशाखागुरुतुला / वृश्चिकती, तू, ते, तो
अनुराधाशनिवृश्चिकना, नी, नू, ने
ज्येष्ठाबुधवृश्चिकनो, या, यी, यू
मूलकेतुधनुये, यो, भा, भी
पूर्वाषाढ़ाशुक्रधनुभू, धा, फा, ढा
उत्तराषाढ़ासूर्यधनु / मकरभे, भो, जा, जी
श्रवणचंद्रमकरखी, खू, खे, खो
धनिष्ठामंगलमकर / कुंभगा, गी, गू, गे
शतभिषाराहुकुंभगो, सा, सी, सू
पूर्वा भाद्रपदगुरुकुंभ / मीनसे, सो, दा, दी
उत्तरा भाद्रपदशनिमीनदू, थ, झ, ञ
रेवतीबुधमीनदे, दो, चा, ची

नक्षत्र और नामकरण

भारतीय परंपरा में बच्चे का नाम जन्म नक्षत्र के चरण के अक्षर से रखा जाता है — इसे नाम राशि या नक्षत्र नाम कहते हैं। उदाहरण के लिए, कृत्तिका नक्षत्र के तीसरे चरण में जन्मे बच्चे का नाम “उ” से (जैसे उमेश, उर्मिला) रखा जाता है। अगर आप केवल नाम से राशि जानना चाहते हैं, तो नाम से राशि टूल देखें।

नक्षत्र स्वामी और दशा

हर नक्षत्र का एक स्वामी ग्रह होता है और नौ ग्रह तीन बार क्रम से 27 नक्षत्रों के स्वामी बनते हैं — केतु, शुक्र, सूर्य, चंद्र, मंगल, राहु, गुरु, शनि और बुध। आपके जन्म नक्षत्र का स्वामी ही आपकी पहली विंशोत्तरी महादशा का ग्रह होता है। पूरी दशा देखने के लिए मुफ़्त कुंडली बनाएँ।

गण, योनि और नाड़ी

हर नक्षत्र का एक गण (देव, मनुष्य या राक्षस), एक योनि (14 पशुओं में से एक) और एक नाड़ी (आदि, मध्य या अंत्य) होती है। विवाह के समय कुंडली मिलान में यही देखे जाते हैं — जैसे दोनों की नाड़ी एक हो तो नाड़ी दोष होता है।

गंडमूल नक्षत्र

छह नक्षत्र — अश्विनी, आश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा, मूल और रेवती — गंडमूल नक्षत्र कहलाते हैं, क्योंकि ये राशि और नक्षत्र दोनों की संधि पर आते हैं। परंपरा में इन नक्षत्रों में जन्मे बच्चे के लिए जन्म के लगभग 27 दिन बाद, जब चंद्रमा फिर उसी नक्षत्र में आता है, गंडमूल शांति पूजा कराई जाती है। यह किसी योग्य पंडित से ही करवाएँ।

पंचक के नक्षत्र

जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि में होता है — यानी धनिष्ठा के अंतिम दो चरण, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र में — तो लगभग पाँच दिन की इस अवधि को पंचक कहते हैं। पंचक में कुछ कार्य, जैसे लकड़ी इकट्ठा करना या दक्षिण दिशा की यात्रा, टालने की परंपरा है। आज का नक्षत्र आज के पंचांग में देखें।

Nakshatra Calculator का सही उपयोग

  1. जन्म तिथि अंग्रेज़ी कैलेंडर से भरें।
  2. जन्म समय पता हो तो ज़रूर भरें — रात 12 के बाद का जन्म अगली तारीख का होता है।
  3. जन्म स्थान सूची से चुनें; विदेश में जन्म हो तो वहाँ का शहर चुनें।
  4. परिणाम में नक्षत्र, चरण और नाम अक्षर देखें, और चाहें तो पूरी कुंडली बनाएँ।

विस्तार से पढ़ें: Nakshatra – Wikipedia.

Nakshatra Calculator — in English

Use the Nakshatra calculator above to find your birth nakshatra, its pada, your Moon sign (rashi), the nakshatra lord and the first letter for a name, along with gana, yoni, nadi, varna and vashya. The table lists all 27 nakshatras with their lords, rashis and name letters.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

जन्म तिथि से नक्षत्र कैसे पता करें?

ऊपर के फ़ॉर्म में जन्म तिथि, समय और स्थान भरें। टूल जन्म के समय चंद्रमा की स्थिति निकालकर आपका नक्षत्र, चरण और राशि बताता है।

क्या बिना जन्म समय के नक्षत्र पता चल सकता है?

अनुमान लगाया जा सकता है। चंद्रमा लगभग एक दिन में एक नक्षत्र बदलता है, इसलिए समय न होने पर हम दोपहर 12 बजे से गणना करते हैं — अगर उस दिन नक्षत्र बदला हो, तो परिणाम अलग हो सकता है।

नक्षत्र के चरण क्या होते हैं?

हर नक्षत्र 13°20′ का होता है और उसके चार बराबर भाग (3°20′ के) चरण या पद कहलाते हैं। हर चरण का एक नाम अक्षर होता है — इसी से नामकरण होता है।

नक्षत्र और राशि में क्या संबंध है?

27 नक्षत्रों के 108 चरण 12 राशियों में बँटे हैं — हर राशि में 9 चरण यानी सवा दो नक्षत्र। इसलिए कुछ नक्षत्र दो राशियों में फैले होते हैं, जैसे कृत्तिका का पहला चरण मेष में और बाकी तीन वृषभ में।

How do I find my nakshatra by date of birth?

Enter your date, time and place of birth above. The tool works out the Moon’s position at birth and shows your nakshatra, pada and rashi.